रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । रोजा थाना क्षेत्र के लखनऊ सीतापुर हाईवे पर ग्राम जमुका के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक संख्या पीबी23 एम 0585 में अचानक भयंकर आग लग गई । बताया जा रहा है कि जूस से भरा ट्रक चालक सतीश कुमार पुत्र लोकमन निवासी बैजनाथपुर ठाकुर द्वारा मुरादाबाद,पंजाब से लेकर लखनऊ को जा रहा था । इसी दौरान ट्रक में अचानक स्पार्किंग होने के कारण भयंकर आग लग गई । जिसकी सूचना तत्काल रोजा थाना पुलिस को दी गई । प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मौके पर पहुँच कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी । फायर टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया गया । आग पर काबू पाने तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया । गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई.पुलिस टीम द्वारा ट्रक को साइड में करवा कर लखनऊ सीतापुर हाईवे को सुचारू कर दिया गया ।