अयोध्या।टाटा समूह की नमो कैंसर फाउंडेशन अयोध्या में कैंसर चिकित्सालय हब बनाने की तैयारी में है।इस उद्देश्य से टाटा समूह का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंचा।प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में संभावित स्थलों का निरीक्षण कर संभावनाएं तलाशी।अयोध्या के राजघराने के उत्तराधिकारी यतींद्र मिश्र ने बड़ा प्रस्ताव रखा।फाउंडेशन विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र की स्मृति में कैंसर हब बनाए, 6–8 एकड़ जमीन निशुल्क देने की घोषणा।इस परियोजना में राम मंदिर ट्रस्ट के सहयोग की भी बात सामने आई।राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी।नृपेंद्र मिश्र के अनुसार यह योजना स्वर्गीय रतन टाटा की परिकल्पना रही है।