रिपोर्ट भूदेव प्रेमी
लखनऊ।सूत्रों के अनुसार आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टाटा संस के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।सूत्रों का कहना है कि बैठक में AI, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा विनिर्माण, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC), ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), पर्यटन-आतिथ्य, कौशल विकास और डिजिटल इकोसिस्टम जैसे क्षेत्रों में निवेश और नवाचार के अवसरों पर सार्थक विमर्श हुआ।सूत्रों के मुताबिक टाटा समूह ने उत्तर प्रदेश को औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में अपनी सक्रिय सहभागिता और प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत नीतिगत ढांचा, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल औद्योगिक वातावरण के साथ उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है।