रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या। जेष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल के पावन अवसर पर अमित सिंह पूर्व प्रधान मोहली के नेतृत्व में मोहली चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और जनसेवा से जुडे इस आयोजन की शुरुआत भीखादास मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ हुई। जिसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर वेद प्रकाश उपाध्याय, डॉ शैलेश तिवारी अंकुर सिंह जिगनाही, छोटू सिंह ,अमरेंद्र सिंह प्रधान जिगनाही, राम सागर सिंह, शिव प्रताप सिंह, गिरीश दुबे,प्रभात सिंह कुलदीप , पवन तिवारी,राम सिंह और कई भक्तगण उपस्थित रहे