India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजीएसटी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 से की...

जीएसटी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 से की शिष्टाचार भेट

रिपोर्ट आकाश गुप्ता बदायूं

जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट लव अग्रवाल के साथ ही अन्य सदस्यों के द्वारा एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 श्री ओo पीo तिवारी जी से मुलाकात कर उन्हें बरेली जोन का कार्यभार ग्रहण करने की बधाई दी । इस अवसर पर बार के अध्यक्ष लव अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष विशाल रतन अग्रवाल के साथ ही सभी सदस्यों ने बुके देकर उनका स्वागत किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित की। ग्रेड -1 कमिश्नर से वार्ता में लव अग्रवाल ने जीएसटी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा कमिश्नर महोदय द्वारा समस्याओं के उचित निवारण का आश्वाशन सभी अधिवक्ताओं को दिया गया । मुलाकात के समय जीएसटी बार एसोसिएशन के वैभव खंडेलवाल,आविष्कार बाजपेई,राजेश गुप्ता,राजीव माथुर, अतुल गर्ग तथा आयुष गुप्ता एवं अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular