India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजीएसटी बार एसोसिएशन की बैठक हुई

जीएसटी बार एसोसिएशन की बैठक हुई

बरेली रिपोर्ट आकाश गुप्ता – अपर आयुक्त ग्रेड–1 जीएसटी राज्य जोन बरेली श्री दिनेश कुमार मिश्र जी के द्वारा बरेली जोन के विभिन्न अधिवक्ता संघों के सदस्यों के साथ एमनेस्टी योजना 2024 जो कि वर्ष 2017-2018, 2018-2019 व 2019-2020 के धारा 73 के अंतर्गत पारित आदेशों में आरोपित कर को जमा करके ब्याज एवं पेनल्टी की छूट का लाभ उठाने के संबंध है, के संबंध में जानकारी दी गई। समस्त अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक व्यापारियों को इस स्कीम में बारे में अवगत कराने हेतु तथा स्कीम को सफल बनाने हेतु विशेष प्रयास करने हेतु अनुरोध किया गया। श्री दिनेश मिश्र द्वारा अधिवक्ताओं को यह भी बताया गया कि एमनेस्टी योजना 2024 के अंतर्गत वह व्यापारी पात्र होंगे जिन्होंने उक्त वर्षों में वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम की धारा 73 के अंतर्गत आरोपित कर के विरुद्ध कोई अपील दाखिल न की हो और यदि अपील दाखिल किया गया है तो उक्त अपील को वापस ले लिया गया हो। यह योजना दिनांक 31.03.2025 तक लागू है। महत्वपूर्ण बैठक में जीएसटी बार एसोसिएशन, बरेली टैक्स बार एसोसिएशन एवं टैक्स बार के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular