मैनपुरी – प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि जिला पर्यावरणीय समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में दि 13 जून को अपरान्ह 04.30 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में होगी। उन्होने सम्बन्धित से सी.एम. डैशबोर्ड पर वृक्षारोपण वर्ष 2024-25 में रोपित पौधों के सापेक्ष जीवित पौधों सम्बन्धी सूचना सहित समय से बैठक में प्रतिभाग करने को कहा कहा है।