मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आज प्रातः 10.15 बजे से 10.45 बजे तक अचानक कलैक्ट्रेट परिसर में स्थित अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुपस्थित पाये जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि बार-बार निर्देशों के बाद भी कुछ अधिकारी, कर्मचारी समय से कार्यालय उपस्थित नहीं हो रहे हैं, ऑनलाइन उपस्थिति के निर्देशों के बाद भी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करायी जा रही है। उन्होने सचेत करते हुये कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में स्वयं बैठकरजन-समस्याएं सुन उनका प्रभावी निराकरण करें, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण कार्यालय के निरीक्षण के दौरान खुद अधिशाषी अभियंता ए.के. अरूण कार्यालय से अनुपस्थित थे, प्रधान सहायक भगवती प्रसाद, वरिष्ठ सहायक रामवीर सिंह उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर कार्यालय से नदारद पाये गये जबकि वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह, प्रिंस कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये, वरिष्ठ सहायक उत्तम प्रकाश, पवन कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मी सौरभ को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया लेकिन उक्त तीनों कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र उपलब्ध नहीं मिले। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुर्वेदिक अधिकारी डा. देवेन्द्र सिंह कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, कुछ समय पश्चात वह कार्यालय उपस्थित हुये लेकिन विलम्ब से आने का कारण नहीं बता सके, जिला सेवा योजन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में समस्त स्टॉफ उपस्थित मिला, वरिष्ठ सहायक ब्रजेश कुमार सिंह को चिकित्सकीय आधार पर अर्जित अवकाश पर बताया, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित पाये गये, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले, अन्य समस्त स्टॉफ कार्यालय में उपस्थित पाया गया, उपस्थित स्टॉफ ने बताया कि प्रोबेशन अधिकारी शासकीय कार्य से जनपद न्यायालय गये हुये हैं।उन्होने अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर कार्यालय से नदारद कर्मियों का वेतन रोकते हुये स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुये कहा कि भविष्य में जो अधिकारी, कर्मचारी समय से कार्यालय उपस्थित न हुए या उनके द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करायी गयी तो उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कोई अधिकारी, कर्मचारी अवकाश पर जाये तो अवकाश स्वीकृत कराने के उपरांत ही जाये और उसका अंकन अवकाश रजिस्टर में अवश्य किया जाये। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, अनिल सक्सैना, आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय पर स्थित कार्यालयों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
RELATED ARTICLES