India Times 7

Homeबदायूंजिला निर्वाचन अधिकारी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

रिपोर्ट भूदेव प्रसाद

बदायूँ, ।जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुंवर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं, प्राथमिक विद्यालय जाजपुर और जरौली सदर तहसील का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।इस दौरान डीईओ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार से जुड़ी दावे और आपत्तियां 6 फरवरी 2026 तक दी जा सकती हैं। अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से छूटने न पाए और सभी काम निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से किए जाएं।निरीक्षण के दौरान उन्होंने फार्म 6, 7 और 8 समेत अन्य प्रपत्रों की स्थिति की जानकारी ली और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप पहले ही 6 जनवरी 2026 को जारी किया जा चुका है। दावे और आपत्तियों पर सुनवाई व सत्यापन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची और विशेष पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी जानकारी एनआईसी बदायूं की वेबसाइट पर उपलब्ध है। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular