मैनपुरी। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने बताया कि जिला कारागार में विचाराधीन बंदी अवधेश कुमार पुत्र रामस्वरूप की उपचार के दौरान दि. 17 अप्रेल 2025 को मुत्यु हो गयी थी, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अद्योहस्ताक्षरी को एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। उन्होने कहा कि उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजन अथवा अन्य कोई व्यक्ति यदि कोई साक्ष्य देना चाहता है अथवा अपने लिखित बयान दर्ज कराना चाहता है तो अद्योहस्ताक्षरी के समक्ष 07 दिवस के अंदर किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर दे सकता है।