बंदियों से की गई बातचीत, सुविधाओं की स्थिति का लिया जायजा

रिपोर्ट: भूदेव सिंह प्रेमी, बदायूं
बदायूं जिला कारागार में आज एक विशेष औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में माननीय जिला जज विवेक संगल, जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, लोक अदालत की न्यायाधीश श्रीमती शिव कुमारी, तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री तौसीफ रजा शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के बंदी बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से सीधी संवाद कर उनकी सुविधाओं, जरूरतों और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।अधिकारियों ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर सके। साथ ही, साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश जेल प्रशासन को दिए गए। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था और उनके संचालन की स्थिति की भी बारीकी से समीक्षा की गई।उपस्थित अधिकारी:जेल अधीक्षकक्षेत्राधिकारी नगरप्रभारी निरीक्षक (कोतवाली / सिविल लाइन)महिला थाना प्रभारीप्रतिसार निरीक्षकअन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं स्टाफनिरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल प्रशासन को बंदियों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने व पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।—
