India Times 7

Homeमैनपुरीजिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी द्वारा मनरेगा बचाओ चौपाल आयोजित की गई

जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी द्वारा मनरेगा बचाओ चौपाल आयोजित की गई

मैनपुरी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी द्वारा न्याय पंचायत भैसरौली में एक मनरेगा बचाओ चौपाल आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक उपाध्यक्ष बेवर सुशील शर्मा जी ने की तथा मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ रहे।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज भैसरौली गाँव के लोगो ने बताया कि जब से भाजपा सरकार बनी है मनेरगा में काम और मजदूरी पूरी नही मिल रही है । कुछ मजदूर भाइयों ने बताया कि अभी तक मनरेगा के भुगतान पूरा नही मिला है, भाजपा केवल मजदूरों को गुमराह कर रही है पहले मनरेगा में 100 दिन की गारंटी रोजगार मिलता था मजदूर जब चाहे अपनी मर्जी से रोजगार प्राप्त कर सकता था जिसका पूरा भुगतान केंद्र सरकार द्वारा उसे मिलता था आज भाजपा ने 40% का भुगतान राज्य सरकारों पर डाला है जो राज्य सरकार पहले से कर्जे में है वो कैसे मजदूरों का भुगतान करेगी। यहां तक कि काम भी मजदूरों को अब भाजपा सरकार की मर्जी से मिलेगा और केंद्र सरकार तय करेगी कि किस ग्राम के मजदूरों को काम देना है किसको नही।लेकिन कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हक की लड़ाई गाँव गाँव जाकर लड़ेगी और मजदूरों के साथ होने बाले अन्याय को नही होने देगी।इस कार्यक्रम में पी सी चतुर्वेदी(जिला उपाध्यक्ष),अनुपम शाक्य(PCC),डा नवीन शर्मा(जिला कोषाध्यक्ष),पंकज कुमार(जिला महासचिव),आनिल शाक्य(मंडल अध्यक्ष),हरिओम ,शिवनारायण, हुंडिलाल, रोशनलाल, नेत्रपाल, बनबारी लाल, सुधाकर,कृष्ण अवतार,प्रभाकर,सुरेशचंद्र,ब्रह्मानंद, रमेश यादव,दीपू शाक्य,गौरव कुमार,मुनेश कुमार आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular