मैनपुरी कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन के उद्बोधन के सजीव प्रसारण, संविधान दिवस पर आधारित लघु फिल्म के प्रसारण के उपरांत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि 26 नवम्बर 1949 को भारत के गणराज्य के रूप में स्थापित करने का गौरव प्राप्त हुआ, इसी दिन अम्बेडकर साहब द्वारा रचित संविधान भारत के गणराज्य में अंगीकृत हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में जब देश स्वतंत्र हुआ, आजादी के बाद भारत के गणराज्य की व्यवस्था कैसे संचालित होगी, देश का नेतृत्व कैसे प्रफुल्लित होगा इस हेतु संविधान निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की गयी, जिसका नेतृत्व संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व में सबसे सशक्त संविधान है. देश के संविधान में प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार की व्यवस्था है। उन्होने कहा कि देश का संविधान दुनिया का सबसे बेहतर संविधान है, इसी संविधान के मुताबिक चल हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है, हमारा संविधान विश्व के लिखित अन्य संविधानों से सबसे अधिक विस्तृत है।श्री सिंह ने भारत के संविधान के प्रस्तावना का पाठन व मौलिक कर्तव्यों से सम्बन्धित शपथ दिलाते हुये कहा कि में सत्यनिष्ठा से विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान केप्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। उन्होने कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन भय, पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना, सभी लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार कार्य करें, देश के संविधान का उद्देश्य नागरिकों की स्वतंन्त्रता, गरिमा बनाए रखना है, संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिये हैं। उन्होने कहा कि हमारे संविधान में सभी नागरिकों को बराबरी का दर्जा प्रदान किया है, हम सबका दायित्व है कि भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंत निर्पेक्ष लोकतन्त्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, उनकी प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा सभी व्यक्तियों की गरिमा और राष्ट्र की एकता सुनिश्चित कराने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करें।इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानेश्वर प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, शिव नरेश, एस.ओ.सी. चकबंदी परवेज अख्तर, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, सहायक कोषाधिकारी शैलेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी रमेश तोमर, ई-डिस्टिक मैनेजर सौरभ पांडेय, आपदा विशेषज्ञ अंकिता सक्सेना, नाजिर रोहित दुबे, एल.बी.सी. वीरेश पाठक, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, कालीचरन, अनुज कुमार, सुखबीर यादव, रवि यादव, कमलेश यादव सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अनुभाग प्रभारी आदि उपस्थित रहे।