0-5 वर्ष के सभी बच्चों को निकट के पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो ड्रॉप जरूर पिलवाएं – जिलाधिकारी
मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिन्दपुरम में लक्षित बच्चों को 02 बूंद जिदंगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका हैं लेकिन अभी भी सतर्कता की आवश्यकता है. पोलियो के वॉयरस अभी भी पड़ोसी देशों में मौजूद है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुये कहा कि 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को निकट के पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो ड्रॉप जरूर पिलवाएं ताकि बच्चों को पोलियो वॉयरस से प्रतिरक्षित किया जा सके। उन्होने कहा कि देश के भविष्य बच्चों को ताउम्र अपंगता से बचाने के लिए जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को अभियानमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाना है. पल्स पोलिया अभियान की सफलता ही लक्षित शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने पर ही निर्भर है ताकि हम भारत को पोलियो मुक्त बनाये रखने की संकल्पित दिशा में कदम बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी लक्षित बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे, विशेषतौर पर ईंट भट्टों पर निवास कर रहे परिवारों, घुमन्तू लोगों के लक्षित बच्चों को दवा अवश्य पिलायी जाये।मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता ने कहा कि अभियान ब्लॉकवार कार्य योजना बनाकर प्राप्त निर्देशानुसार संचालित होगा, जिसमें जनपद के शून्य से 05 वर्ष तक के लगभग 3,39,541 शिशुओं को 981 बूथ बनाकर पोलियो ड्रॉप से आच्छादित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिला स्तर पर अपर, उप चिकित्साधिकारियों को ब्लॉक नोडल अधिकारी नामित करते हुये पूर्ण अनुश्रवण एवं मूल्याकन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है साथ ही बेसिक शिक्षा, बाल विकास, पंचायती राज, नगर निकायों, आपूर्ति, राजस्व आदि विभागों के अन्तर्विभागीय समन्वय से संचालित कराये जाने हेतु अन्तर्विभागीय बैठकें, प्रशिक्षण पूर्ण कराते हुये आज है। ज से यह अ अभियान आरंभ किया गयाकार्यक्रम संयोजक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा विजेन्द्र सिंह ने बताया कि ब्लॉकवार आंगणित लगभग 3028 ग्राम, मुहल्लों में 3,43,357 घरों में लगभग 3,39,541 शिशुओं को आज 981 बूथों पर अधिकाधिक बच्चों को आच्छादित कराने का लक्ष्य है। दि. 09 दिसम्बर से जिले की 584 टीमें घर-घर जाकर शिशुओं को पोलियो ड्रॉप आच्छादित करेंगीं, अभियान में ए.एन.एम.. आशा-संगिनी, आंगनवाडी कार्यकर्ती आदि के संयुक्त टीमों द्वारा कार्य कराया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, प्रभारी डी.पी.ओ. हरिओम बाजपेयी, डा. अनिल कुमार, डा. सुरेन्द्र सिंह, डा. वी.पी. सिंह, रवीन्द्र सिंह गौर, डा. रानू, डा. प्रदेश कुमार, संजीव वर्मा, संजीव पाण्डेय, राजीव कुमार, अनुज कुमार, प्रभाकर गंगवार आदि उपस्थित रहे।