मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने महाराजा तेजसिंह जिला चिकित्सालय से पल्स-पोलियो जन-जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुये कहा कि हमारा देश पोलियो से मुक्त हो चुका है, लेकिन हमें अभी भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि अभी हमारे पड़ोसी देशों में पोलियो का वॉयरस मौजूद है। उन्होने कहा कि ऐसी स्थिति में हम सबको सावधान, सतर्क रहने की आवश्यकता है, यह जागरूकता रैली सावधानी के तौर पर लक्षित बच्चों को पल्स-पोलियो ड्रॉप पिलवाने हेतु आम-जन को प्रोत्साहित, जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही विकसित देश का निर्माण कर सकता है, इसमें सभी की भागीदारी अहम है। उन्होने जनपदवासियों का आव्हान करते हुये कहा है कि आप सब स्वस्थ, खुश रहिए, यह कार्यक्रम आपके लिए है, पोलियो दिवस पर अपने दैनिक कार्यों में सबसे पहले बूथ पर आकर अपने बच्चों को दवा पिलवायें, पोलियों दिवस पर आप सब अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायें। उन्होंने कार्यक्रम में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियांे से कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायत्विों का निर्वहन करें ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहने पाये, सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान की सफलता, अभियान की सघन मॉनीटरिंग हेतु अपर, उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को कार्यक्रम के अनुश्रवण, मूल्यांकन हेतु जागीर, मानपुरहरी में डा. अनिल कुमार, करहल, कुचेला में डा. संजीव बहादुर राव, बेवर में आशुतोष कुमार, किशनी, बरनाहल, मैनपुरी अर्बन में डा. सुरेन्द्र कुमार सुल्तानगंज, कुरावली, घिरोर में डा. विजेन्द्र सिंह कोे क्षेत्र आवंटित किये गये है, अभियान चिकित्सा विभाग के साथ-साथ शिक्षा, आई.सी.डी.एस, आपूर्ति, पंचायती राज, विकास, नगर पालिका, नगर पंचायत आदि के समन्वयक सहयोग से संचालित किया जायेगा, बूथ दिवस दि. 08 दिसम्बर को समस्त बूथ स्थापित प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान हेतु बूथांे एवं घर-घर भ्रमण टीमों का गठन करते हुये कार्य योजना बनाकर जनपद के सभी हाई रिस्क एरिया, ईंट भट्टे, निर्माणाधीन क्षेत्र, घुमन्तु परिवार, अस्थायी एवं स्थायी स्लम, एवं अन्डर सर्वड गु्रप आदि में सभी शून्य से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप संे आच्छादन हेतु कार्य योजनानुसार अभियान को सफल बनाने के शत-प्रतिशत प्रबंधन किये गये हैं। रैली में कु. आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज, जी.जी.आई.सी. की लगभग 350 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, रैली जिला चिकित्सालय से कचहरी रोड होते हुये कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी परिसर में पल्स पोलियो जागरुकता विषयक संभाषणों एवं कार्यक्रमों के साथ रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. मदनलाल, प्रधानाचार्य कु. आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज प्रभा कुमारी, डा. संजीव बहादुर राव, डा. अनिल कुमार, डा. अजय सूद जिला महिला चिकित्सालय, एस.एम.ओ. डा. वी.पी. सिंह, जी.जी.आई.सी. सुमन यादव, यूनीसेफ से संजीव पाण्डेय, प्र. जिला स्वास्थ्य सूचना एवं शिक्षाधिकारी रवीन्द्र सिंह गौर, डा. राज विक्रम, संजीव वर्मा, अभय कुमार, संजय शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय से पल्स-पोलियो जन-जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार