India Times 7

Homeअयोध्याजिलाधिकारी के प्रयास से गांव की 34 वर्ष बाद चकबन्दी कार्य...

जिलाधिकारी के प्रयास से गांव की 34 वर्ष बाद चकबन्दी कार्य पूर्ण

अयोध्या। जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी,अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार चकबन्दी विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी।बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मनोज कुमार सिंह के साथ-साथ समस्त चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे।समीक्षा में पाया गया कि जनपद में कुल 18 ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया प्रचलित है,जिसमें से 06 ग्रामों में द्वितीय चक्र की व 12 ग्रामों में प्रथम चक्र की चकबन्दी प्रचलित है।जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी ग्रामों में कृषकों से संवाद स्थापित करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करें।बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 1991 से चकबन्दी प्रक्रिया में लम्बित ग्राम-मेहदौना तहसील- मिल्कीपुर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं धारा-52 का प्रस्ताव चकबन्दी आयुक्त,महोदय को भेजा जा रहा है।वर्तमान में तहसील रुदौली के तीन ग्राम खैरी,नैपुरा व उदरौरा तथा तहसील- मिल्कीपुर का एक ग्राम-मेवापुर मु० देवगांव की प्रस्तावित चकबन्दी योजना सहायक चकबन्दी अधिकारीगण द्वारा तैयार की जा रही है।संबंधित सभी सहायक चकब चकबन्दी अधिकारी को जिलाधिकारी,अयोध्या द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अवस्था में माह फरवरी तक प्रारम्भिक चकबन्दी योजना पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न पटलों से प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों का पारदर्शी रूप से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चत करें।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया गया कि 05 वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों में ग्राम में चौपाल लगाकर समस्त पीठासीन अधिकारी अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण सुनिश्चत करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular