India Times 7

Homeअयोध्याजिलाधिकारी के आश्वासन से अनिश्चितकालीन धरना व किसान महापंचायत स्थगित

जिलाधिकारी के आश्वासन से अनिश्चितकालीन धरना व किसान महापंचायत स्थगित

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

सोहावल अयोध्या। किसान समस्याओं के समाधान को लेकर 16 मार्च से सोहावल तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पर आयोजित किसान महापंचायत के पदाधिकारियों से तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बिंदुवार वार्ता करके समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने के बाद अनिश्चितकालीन धरना व किसान महापंचायत स्थगित कर दी गई। किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि किसानों -मजदूरों की की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान तहसील प्रशासन द्वारा ना करके विवाद को बढ़ाया जा रहा है जिसके कारण मजबूरी में किसान महापंचायत करना पड़ा घनश्याम वर्मा ने कहा कि तहसील प्रशासन हदबरारी व बटवारा मुकदमों के आदेशों का कंप्लायंस नहीं कर पा रहा है नाली चकमार्ग सहित सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जों को नहीं हटवा रही है। मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा ने कहा कि 1991 से वर्ग 6( 2) की जमीन पर काबिज गरीब मजदूर व्यक्ति को तहसील प्रशासन द्वारा अनुचित दबाव बनाकर मकान बनाने से रोका जा रहा है जो किसी भी दशा में उचित नहीं है किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि तहसील परिसर में करोड़ों की लागत से बनाई गई पानी की टंकी चालू नहीं हो पाई मोटर पाइप दरवाजा को बेच दिया गया जिसकी जांच कराकर रिकवरी होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहां की छुट्टा जानवरों व नील गायों के आतंक से खेती बर्बाद हो रही है खेती की लागत बढ़ रही है सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं प्रशासन पूरी तरह से छुट्टा जानवरों को पकड़ने में असफल साबित हो रहा है। किसान महापंचायत पूरे सबाब थी और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा शासन प्रशासन विरोधी नारे लगाए जा रहे थे और जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के काफिले को रोकने की योजना बनाया जा रहा था कि जिला अधिकारी के दूत के रूप में नायब तहसीलदार इन्दू भूषण यादव किसान महापंचायत में पहुंचकर वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल को बुलाया जिस पर पांच सदस्यीय टीम ने जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से संयुक्त रूप से बिंदुवार वार्ता किया जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर विश्वास करते हुए किसान महापंचायत व अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया। किसान महापंचायत में अभय राज ब्रह्मचारी डॉक्टर आर एस सरोजजिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, विवेक पटेल, सिद्धू भारती, बाबूराम तिवारी, प्रेम शंकर वर्मा, विवेक पटेल, जगन्नाथ पटेल, जितेंद्र कुमार, सती प्रसाद वर्मा ,राम सुमेर भारती, जिला सचिव राजदेव यादव, नाथूराम यादव, रामबक्स भारती, उर्मिला निषाद, अश्वनी शर्मा, शहजादी बेगम, आसमा बेगम, विजय कुमार शर्मा,मंगरु राम दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular