अयोध्या मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गण के साथ अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर होने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/अधिकारी गणों का परिचय प्राप्त कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से सम्बंधित कार्यक्रम जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2025 को की जायेगी।परीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राप्त फार्मो के आधार पर जेण्डर रेशियो,ई0पी0 रेशियों एवं एज कोहार्ट पर चर्चा करते हुये इसे मानक के अनुरूप निरन्तर पुनरीक्षण में करने के निर्देश उपस्थित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिये।समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को समस्त प्राप्त फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 का जांचोपरांत गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण आयोग द्वारा नियत दिनांक 24 दिसम्बर 2024 के पूर्व किये जाने के निर्देश दिये। 273-मिल्कीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 274-बीकापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 02-02 फार्म 45 दिनों से अधिक लम्बित होने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि किसी भी दशा में 07 दिन से अधिक फार्मो को लम्बित न होने दिया जाय। समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा पुनरीक्षण अवधि से प्राप्त अधिकतम फार्म-6 एवं फार्म-7 वाले 20-20 मतदेय स्थलों एवं न्यूनतम फार्म-6 एवं फार्म-7 प्राप्त होने वाले 20-20 मतदेय स्थलों की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार समीक्षा की, जिसमें प्रदर्शित हुआ कि किसी भी बूथ पर फार्म-6 व फार्म-7 की संख्या शून्य नहीं है तथा न्यूनतम फार्मो की संख्या-01 वाले मतदेय स्थलों के सम्बंध में जानकारी ली,जिस पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उन मतदेय स्थलों पर अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित कर लिया गया है। उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बी0एल0ए0 नियुक्त करते हुए निरंतर पुनरीक्षण के कार्यो में सहयोग की अपेक्षा की गयी।बैठक में राजनीतिक पार्टियों से जिला संयोजक, बहुजन समाज पार्टी श्री मुस्तफा अली,जिला सचिव, समाजवादी पार्टी श्री अंसार अहमद (बब्बन) जिला संयोजक विधि प्रकोष्ट,भारतीय जनता पार्टी श्री वीरेन्द्र कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) श्री विनोद सिंह,अधिकारीगणों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिरूद्ध प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार सैनी,उप जिलाधिकारी श्री राजीव रत्न सिंह,उप जिलाधिकारी श्री प्रवीण यादव, उप जिलाधिकारी श्री विकास धर दुबे,तहसीलदार,सदर, तहसीलदार,सोहावल, तहसीलदार,मिल्कीपुर, तहसीलदार,बीकापुर,खण्ड विकास अधिकारी, मया,खण्ड विकास अधिकारी,हरिंग्टनगंज, खण्ड विकास अधिकारी, रूदौली, खण्ड विकास अधिकारी,मवई, खण्ड विकास अधिकारी,मिल्कीपुर/अमानीगंज,खण्ड विकास अधिकारी,सोहावल,नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक
RELATED ARTICLES