रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । जलालाबाद तहसील के गांव नौसारा में गुरुवार को एक बड़ी घटना में दोपहर करीब 4 बजे एक पशुशाला में अचानक आग लग गई । आग की इस घटना में 3 मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 4 अन्य मवेशी घायल हो गए । यह पशुशाला राजीव सिंह, चिरंजीव सिंह और अरविंद सिंह की है तीनों महेंद्र सिंह गुर्जर के पुत्र हैं और ग्राम पंचायत लहसड़ी के निवासी हैं आग में दो मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गईं । आसपास के ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया ।घटना की सूचना मिलते ही शाम 5 बजे नायब तहसीलदार अनुराग दुबे और लेखपाल अखिलेश वर्मा मौके पर पहुँच गए । स्थिति का जायजा लेकर नायब तहसीलदार ने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाया गया है उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकार की ओर से पशु हानि का मुआवजा दिलाया जाएगा । आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।