रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । जिले के तिलहर ब्लॉक स्थित हुसैनपुर कबरा गांव में जल जीवन मिशन की लापरवाही में वाटर सप्लाई लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की गई । इससे गांव की गलियां दलदल में तब्दील हो गई हैंपाइपलाइन में कई जगह लीकेज की वजह से सड़कों पर जलभराव हो रहा है इस कारण स्कूली बच्चे और ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं ग्रामीणों को अपने वाहन और ट्रैक्टर ट्राली निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीण प्रमोद गंगवार के अनुसार कई बार शिकायत करने के बावजूद गलियों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है परेशान ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से सड़कों की तत्काल मरम्मत और पाइपलाइन की मरम्मत की मांग की हैजल जीवन मिशन के तहत घर घर जल पहुँचाने की योजना अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है अधिकारियों की लापरवाही से न केवल सड़कें खराब हुई हैं बल्कि लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है ।