रिपोर्ट वैभव गुप्ता
जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन ऑपरेशन के लिए रवाना हो रहा था, इसी दौरान यह वाहन नियंत्रण खो बैठा और करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा ऐसे दुर्गम और पहाड़ी इलाके में हुआ, जहां रास्ते संकरे और जोखिम भरे बताए जा रहे हैं।इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 वीर जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 10 अन्य जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के खाई में गिरने के पीछे कारणों की जांच की जा रही है। दुर्गम क्षेत्र, खराब सड़क स्थिति या अचानक तकनीकी खराबी जैसी संभावनाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सेना द्वारा इस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया जारी है।देश इस हादसे से स्तब्ध है और शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। राष्ट्र अपने इन बहादुर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जवान जल्द स्वस्थ हों और शहीदों को भावपूर्ण