गत् माह 118 अंक प्राप्त कर जनपद प्रदेश में चौथे एवं मंडल में पहले स्थान पर
मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के कुशल निर्देशन, नियमित प्रभावी समीक्षा, जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता की जांच शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर किये जाने के फलस्वरूप जन-सुनवाई आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद ने प्रदेश में 4th रैंक प्राप्त की है, प्रदेश में जन-शिकायतों के निस्तारण में जनपद की बेहतर रैंकिंग मिलने पर उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आई.जी.आर.एस. प्रभारी की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी ने विभिन्न स्तर से प्राप्त होने वाली जन-शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आगे भी सभी अधिकारी, कर्मचारी इसी लगन-निष्ठा के साथ आमजन की शिकायतों का त्वरित गति से निराकरण कर शासन की मंशा पर खरे उत्तरें, संबंधित अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित प्रत्येक शिकायत का स्वयं संज्ञान लेकर समय से निराकरण कर फरियादियों को राहत पहुंचाएं। उन्होने बताया कि जनपद में आई.जी.आर.एस., हेल्पलाइन पर कोई भी शिकायती प्रार्थना पत्र डिफाल्टर की श्रेणी में न रहने, एक भी प्रार्थना पत्र पर सी-श्रेणी प्राप्त न होने के फलस्वरूप जनपद की रैंक में काफी सुधार हुआ है साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर 23. 96 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है।श्री सिंह ने बताया कि जन सुनवाई आईजी.आर.एस. पोर्टल पर शासन स्तर से प्रत्येक माह जनपद को दी जाने वाली रैंकिंग में जनपद माह मार्च-2025 में 118 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 4th रैंक प्राप्त कर मण्डल में प्रथम स्थान पर है। उन्होने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण समाधान दिवस, ऑनलाइन संदर्भ, पी.जी. पोर्टल, शासन, राजस्व परिषद, निदेशालय संदर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ, महिला हेल्पडेस्क में कार्यवाही पर सभी विभागों ने बेहतर कार्य किया है. आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण के फलस्वरूप ही जनपद ने प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी आगे भी जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संवेदनशील रहकर कार्य करें, किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का गुणवत्तापरक निराकरण कर फरियादी को राहत प्रदान करें साथ ही जनपद की रैकिंग में और सुधार लाने का प्रयास करें।जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील कुरावली ने माह मार्च में शिकायतों के निस्तारण में 88 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 11वीं रैंक, तहसील सदर ने 79 अंक प्राप्त कर 32वीं रैंक, तहसील भोगांव ने 78 अंक प्राप्त कर 33वीं रैंक, तहसील किशनी ने 72 अंक प्राप्त कर 58वीं रैंक एवं तहसील घिरोर, करहल ने 63 अंक प्राप्त कर 166वीं रैंक हासिल की है, जिस पर उन्होने उप जिलाधिकारी कुरावली की प्रशंसा करते हुये अन्य उप जिलाधिकारियों से भी अगले माह प्रगति सुधारने सुधारने को क कहा है।