मैनपुरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महादेवी वर्मा एवं डॉ संपूर्णानंद जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करहल, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी, सुदिति ग्लोबल अकैडमी मैनपुरी सहित 6 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित थी ।जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सुदिति ग्लोबल स्कूल की अग्रिमा सिंह शाक्य एवं सृष्टि दुबे ने प्राप्त किया ।द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की कृषिका एवं त्रिकुटा ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज के आयुष एवं अर्जित रहे। वहीं सीनियर स्तर पर प्रथम स्थान वैष्णवी एवं वर्तिका तिवारी ने प्राप्त किया जो सुदिति ग्लोबल स्कूल से थे। द्वितीय स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की रिया एवं परी कुलश्रेष्ठ रहे, तृतीय स्थान पर आर.सी.इंटर कॉलेज की नूरे हिरा एवं ममता रही ।जूनियर स्तर पर प्रतियोगिता का विषय “वर्तमान जीवन प्रणाली व पनपता अवसाद” व सीनियर लेवल पर प्रतियोगिता का विषय “नारी सशक्तिकरण एक भ्रम या यथार्थ”था। निर्णायक मंडल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की डॉ सरोज यादव, आर सी इंटर कॉलेज मैनपुरी की उर्वशी एवं जीएचएस रतनपुर बरा की प्रधानाचार्य अनुपनम कुट्टीइल उपस्थिति रही ।कार्यक्रम का संचालन सुनीता देवी ने किया। प्रधानाचार्या सुमन यादव ने विजेता छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आशा शर्मा ,शैली पांडे एवं पूनम दुबे सहित समस्त स्टाफ के लोग मौजूद रहे।