मैनपुरी – प्र. जिला रोजगार सहायता अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉक में दि. 20 जनवरी से दि. 14 फरवरी तक भारतीय दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. लि. कम्पनी के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थायी रोजगार प्रदान किये जाने हेतु शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि दि. 20, 21 जनवरी को जागीर ब्लॉक परिसर में, दि. 22, 23 जनवरी को कुरावली ब्लॉक परिसर में, दि. 24, 25 जनवरी को बेवर ब्लॉक परिसर में, दि. 27, 28 जनवरी को सुल्तानगंज ब्लॉक परिसर में, दि. 03, 04 फरवरी को किशनी ब्लॉक परिसर में, दि. 05, 06 फरवरी को बरनाहल ब्लॉक परिसर में, दि. 07, 08 फरवरी को करहल ब्लॉक परिसर में, दि. 10, 11 फरवरी को घिरोर ब्लॉक परिसर में, दि. 13, 14 फरवरी को मैनपुरी ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले, शिविर का आयोजन किया जायेगा।
जनपद में समस्त ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला का होगा आयोजन
RELATED ARTICLES