India Times 7

Homeबदायूंजनपद की सभी विकास खण्डों में ग्राम चौपालों का सफल आयोजन हुआ

जनपद की सभी विकास खण्डों में ग्राम चौपालों का सफल आयोजन हुआ

समस्याओं का निस्तारण, ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

स्टेट हेड भूदेव प्रेमी

बदायूँ : ।शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जनपद के समस्त विकास खण्डों की दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ग्राम चौपालों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना, उनसे सीधा संवाद स्थापित करना तथा समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना रहा।चौपालों के दौरान कुल पेंशन से संबंधित 12 तथा आवास से संबंधित 16 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।ग्राम चौपालों का आयोजन विकास खण्ड अंबियापुर की ग्राम पंचायत भेटाजबी एवं हैबतपुर, आसफपुर की बसौमी एवं गुलैरिया, बिसौली की आदपुर एवं अतरपुरा, दातागंज की लालपुर खादर एवं सराय पिपरिया, देहगवां की सराय उर्फ विजयगढ़ी एवं दादरा, इस्लामनगर की लस्करपुर ओय्या एवं नादेरी, जगत की कुपरी एवं जखेली, म्याऊं की नगलिया चिकन एवं गुराना, कादरचौक की मुगरा टटैयी एवं निजामाबाद, सहसवान की रमपुरा टी. रियौना एवं खांडुवा, सालारपुर की खासपुर एवं परोलिया, समरेर की बरहाई सहोरा एवं बौरा, उझानी की सांजरपुर बलजीत एवं बसंत नगर, उसावां की अकबरपुर एवं भुंडी तथा वजीरगंज की लहरा लाडपुर एवं रैहरिया ग्राम पंचायतों में किया गया।चौपालों में ग्रामीणों को पेंशन योजनाएँ, आवास योजनाएँ, स्वच्छता मिशन, मनरेगा, राशन, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और पारदर्शी व समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।अधिकारियों ने बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्डों में 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल ( गांव की समस्या, गांव में समाधान ) का आयोजन किया जाएगा। चौपालों में संबंधित विकास खण्डों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।— इंडिया टाइम 7 न्यूज़ के

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular