India Times 7

Homeमैनपुरीजननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती का आयोजन किया गया

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती का आयोजन किया गया

मैनपुरी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने की तथा संचालन अंकुर कुमार(जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस) ने किया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर सदैव दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे और संघर्ष करते रहे। उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छाशक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उसे प्रगति पथ पर लाने और विकास को गति देने में उनके अपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जायेगा।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी जिलाउपाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा,सरद पचौरी(जिला उपाध्यक्ष),अरविंद यादव(पीसीसी), गौरव कुमार खेडा (जिलाध्यक्ष RGPRS),मुकेश यादव(जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग),हरेन्द्र राउत(जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस),हिमांशु सेन(जिलाध्यक्ष NSUI),अनुपम शाक्य (पीसीसी),डा नवीन शर्मा(जिला कोषाध्यक्ष),सरफराज सिद्दीकी(जिला महासचिव),वाजिफ अली(जिला महासचिव),पंकज कुमार(जिला महासचिव)जितेंद्र राठौर (जिला महासचिव),दीप चंद्र भारतीय (जिला महासचिव)आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular