रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया । इस परियोजना की अनुमानित लागत 34 करोड़ 22 लाख 80 हजार रुपए है स्टेडियम में 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल और वॉलीबॉल कोर्ट की सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी । साथ ही सिंथेटिक कबड्डी कोर्ट, इंडोर हॉकी एस्ट्रो टर्फ और पवेलियन का निर्माण भी किया जायेगा । स्टेडियम में हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और चारों ओर सुन्दर ,मनोरम प्रकाश व्यवस्था करके अनुपम छटा उत्पन्न की जाएगी । कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने महत्वपूर्ण घोषणा कर अपनी सांसद निधि से 100 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट देने और एक ओपन जिम स्थापित करने का आश्वासन दिया । वित्तमंत्री ने विधिविधान से पूजा अर्चना कर रिमोट से शिलान्यास किया । कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने किया ।