India Times 7

Homeशाहजहांपुरछात्रा की हत्या करने वाला आरोपी 15 महीने बाद गिरफ्तार हुआ

छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी 15 महीने बाद गिरफ्तार हुआ

निगोही / शाहजहाँपुर संवाददाता अशोक कुमार – पुलिस ने 15 महीने बाद छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया है इस दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा । नौ महीने पहले छात्रा का कंकाल मिला था । उसका डीएनए कराने के बाद छात्रा का शव होने की पुष्टि हुई थी । पुलिस ने नए सिरे से जांच की ,तो आरोपी पुलिस के सवालों में फंस गया । घटना वाले दिन आरोपी छात्रा को बाइक से खेत पर ले गया था । जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया था । उसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी अपने घर गया । मोबाइल बंद करके सो गया था । पुलिस ने पूरे मामले का सीन रिक्रिरिएट किया । जिसमें आरोपी और उस छात्रा वाली जगह से महिला कांस्टेबल को चलाया गया । जिसमें आरोपी के बयान के मुताबिक 15 मिनट का फर्क आया । इसका आरोपी सही जवाब नहीं दे पाया । ज्ञातव्य हो कि थाना निगोही के एक गांव की रहने वाली 17 साल की इंटर की छात्रा 30 नवंबर 2023 को लापता हुई थी । पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर स्कूल टीचर अमर सिंह समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी । सात मार्च को क्षेत्र के एक गांव में कंकाल मिला था । कंकाल में बाल और सिर बचा था । परिजनों ने कपड़ों से छात्रा की शिनाख्त की थी । जब पुलिस ने डीएनए कराया ,तो छात्रा के होने की पुष्टि हुई थी । इस बीच आरोपियों के खिलाफ पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिल पाए थे । क्योंकि पूछताछ के दौरान आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे । जबकि आखिरी बार उसको आरोपी टीचर ने देखा था । इसी आधार पर पुलिस ने नये सिरे से जाँच शुरू की । पुलिस के अनुसार नये सिरे से जाँच में सामने आया कि जिस दिन छात्रा लापता हुई थी ,उस दिन उसका आखिरी पेपर था । इधर टीचर अमर सिंह भी उससे मिलना चाहता था । क्योंकि आरोपी को उस स्कूल से नौकरी छोड़ना था । पहले भी कई बार आरोपी टीचर छात्रा को बाइक से उसके गांव छोड़ने जाता था । बताया गया कि छात्रा को दौरे पड़ते थे । इसकी वजह से छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी टीचर वहाँ से बाइक लेकर भाग गया । फिर अपने घर जाकर सो गया । उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था । उस समय आरोपी की पत्नी अस्पताल में भर्ती थी । उसने उस दिन पत्नी से भी कोई बात नहीं की थी । जबकि उससे पहले पत्नी से वह 10 से 15 बार फोन पर बात करता था । ये सीडीआर में सामने आया है एसपी सिटी संजय कुमार की मौजूदगी में सीन रीक्रिएट कराया गया । जिसमे एक महिला कांस्टेबल को छात्रा वाली जगह पर खड़ा किया गया । उस दिन जहाँ पर आरोपी टीचर था ,वहाँ पर उसको भेजा गया । महिला कांस्टेबल छात्रा के गांव पहुँच गई । लेकिन आरोपी द्वारा बताए गए समय के अनुसार आरोपी उस जगह नहीं पहुँच पाया । महिला कांस्टेबल छात्रा के गांव पैदल पहुँच गई । इस तरह करीब 15 से 20 मिनट का फर्क आया । जब इस पर आरोपी से पूछा गया तो वह सही जवाब नहीं दे पाया । आरोपी ने ही आखिरी बार छात्रा को देखा था । जाँच के दौरान तमाम बिंदु ऐसे सामने आए, जिससे वह टीचर पर ही हत्या का शक गहरा गया । वहीं इस प्रकरण में अन्य तीन आरोपियों का कोई रोल सामने नहीं आया । एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि 15 महीने बाद हत्या का खुलासा हुआ है आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular