India Times 7

Homeअयोध्याछह करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम कराएगा दो कुंडों का...

छह करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम कराएगा दो कुंडों का कायाकल्प

महापौर ने शिलान्यास – 2.64 करोड़ रुपये की लागत से होगा दुर्गा कुंड का नवनिर्माण -3.34 करोड़ की लागत से होगा अमृत जलाशय सुख सागर का निर्माण

अयोध्या। नगर निगम छह करोड़ रुपये की लागत से नगर में दो प्रमुख तालाबों का कायाकल्प कराएगा। इस कार्यक्रम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समारोहपूर्वक शिलान्यास किया और चौपाल लगाकर जनसुनवाई की। प्रकाश, पेयजल समेत कई समस्याओं का समाधान किया।महापौर ने झलकारी बाई वार्ड स्थित अष्टभुजा देवी मंदिर कुशमाहा में 2.64 करोड़ रुपये की लागत से दुर्गा कुंड के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य छह माह में पूरा होना है। इस मौके पर पार्षद खुशीराम, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, रामकुमार, शोभाराम, त्रिभुवन, मनिंदर सिंह, गुड्डू यादव, अष्टभुजी मंदिर के महंत रोहित दास, योगेंद्र वर्मा पूर्व प्रधान, राजबक्स सिंह, राजकपूर सिंह, परशुराम पूर्व प्रधान, शक्ति केंद्र संयोजक अजय गौड़, सुनील सिंह, गजेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, रवि तिवारी, युवा मोर्चा के सौरभ मिश्र, रामजी वर्मा, परशुराम भारती, राणा सिंह, श्याम बहादुर सिंह, लक्ष्मण वर्मा मौजूद रहे।लाला लाजपत राय वार्ड के बड़ा गद्दोपुर में अमृत-2 परियोजना के तहत अमृत जलाशय सुखसागर का शिलान्यास महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया। यह कार्य नौ माह में पूरा होना है।नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिल्ट हटाकर बांध का निर्माण, बाउंड्री वॉल, टो-वाल, दो घाट, पथ-वे, शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल व्यवस्था, सेप्टिक टैंक, रिचार्ज पिट, स्ट्रीट लाइट, बेंच, उद्यान की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा भगवान शंकर की फौव्वारायुक्त प्रतिमा भी स्थापित होगी।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह, पार्षद राम तीर्थ, रमाशंकर निषाद, अपर आयुक्त भारत भार्गव, सहायक अभियंता भारत वर्मा, अवर अभियंता अमित जायसवाल, टोनू सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, परशुराम यादव, अज्जू सिंह, दिलीप सिंह, ज्ञानबहादुर सिंह, राहुल सिंह, साधुराम यादव, परानू सिंह, अंकुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सूरज सिंह, अशोक सिंह, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular