India Times 7

Homeहरिद्वारछः दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का समापन हुआ

छः दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का समापन हुआ

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

हरिद्वार विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर प्रशिक्षण एवं कौशल विकास केंद्र में आयोजित छः दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का समापन समारोह का शुभारंभ स्वामी दिनेशानन्द भारती जी पीठाधीश्वर शंकरमठ आश्रम, रुड़की, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, प्रभारी श्रीमती ओमना तोमर एवं योगाचार्य श्री तिलक राम चैहान द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर प्रशिक्षण एवं कौशल विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित छः दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का समापन समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य जन-सामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।समापन सत्र में मुख्य अतिथि परम पूज्य स्वामी दिनेशानन्द भारती जी (पीठाधीश्वर शंकरमठ आश्रम) रुड़की ने उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग आत्मा और परमात्मा को जोड़ने की एक विद्या है उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं तथा समाज में भी योग का संदेश फैलाएं। योगाचार्य तिलक राम चैहान द्वारा योगप्रेमियों को सूक्ष्म व्यायाम, आसन, सूर्य नमस्कार, मुद्रा, प्राणायाम एवं ध्यान का नियमित अभ्यास कराया गया। शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के प्रति अपनी रुचि एवं उत्साह व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमरदीप सिंह जी ने कहा कि योग सभी रोगों की दवा है योग न केवल आपके स्वास्थ्य को सुधारता है बल्कि प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण की रक्षा करने की भावना भी जगाता है। प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी श्रीमती ओमना तोमर ने कहा कि प्रतिदिन योगासन करने से व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोगी रहता है छात्रों में एकाग्रता को बढ़ाने तथा स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक है। प्रशिक्षण की अनेक गतिविधियों की जानकारी देते हुए शिविर में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृताचार्य विवेक पांडे जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुप्रिया, स्नेहलता पाण्डेय, साक्षी चैधरी, कविता चैहान, बबीता त्यागी, प्रीति शर्मा, नव्या त्यागी, ईशा पुंडीर, रितु शर्मा, प्रियंका सैनी, अमित शर्मा, राहुल सैनी, अवधेश वर्मा, राजेश भट्ट, विवेक उप्पल, हाकिम सिंह, पवन कुमार, आरुष त्यागी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular