संवाददाता – भूदेव प्रेमी
बदायूँ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। ग्राम अकबरपुर में अपने ही चचेरे ससुर की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।थाना उसावां क्षेत्र अंतर्गत हुई इस हत्या की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस के अनुसार, घटना 16 मई 2025 को दोपहर 3 बजे की है, जब अभियुक्त हरीश पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी ग्राम लोहाठेर थाना कादरचौक, बदायूँ ने जमीनी विवाद के चलते अपने अविवाहित चचेरे ससुर फूल सिंह (उम्र 75 वर्ष) पुत्र गिरवर निवासी अकबरपुर की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी।घटना के संबंध में थाना उसावां में मुकदमा अपराध संख्या 77/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी हरीश को 17 मई की सुबह अकबरपुर तिराहा उसावां से गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमरउप निरीक्षक मनोज कुमारकांस्टेबल विवेक कुमार (बीट संख्या 2216)इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।(सोशल मीडिया सेल, जनपद बदायू