होली मिलन समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने खेली होली
मैनपुरी घिरोर तहसील में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रसून कश्यप का जन्मदिन भी अधिवक्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया।समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी प्रसून कश्यप के साथ जमकर होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और लोकगीतों पर झूमते हुए नजर आए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घिरोर ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने इसे प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व बताया, जिसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन में आनंद की अनुभूति और दूसरों के साथ खुशियां बांटते हुए जीने का संदेश भी देता है।इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रसून कश्यप, तहसीलदार कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सहित अधिवक्तागण अभिनंदन यादव, हेंम सिंह, चंद्रशेखर, अंकित, विनय, मुकेश, अनिल कुमार, दशरथ सिंह, रंजीत, शिव कुमार, शिव कुमार जाटव, यतेन्द्र, योगेन्द्र और पत्रकार आमिर अली, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।
