India Times 7

Homeअयोध्याघर में घुस कर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म,परिजनों ने आरोपी...

घर में घुस कर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म,परिजनों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले

मवई/अयोध्या रिपोर्ट मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत – शुक्रवार की रात को पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे थाना क्षेत्र के युवक ने घर में घुस कर एक किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।किशोरी के चिल्लाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है वही पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार युवक और किशोरी का पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर रात में घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए।रात में लगभग एक बजे किशोरी घर के बरामदे में अकेली सो रही थी कि एक युवक घर में घुस गया और किशोरी के साथ संबंध बनाना चाहता था लेकिन उसने मना किया लेकिन युवक ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म कर दिया जिसके बाद किशोरी ने हल्ला गुल्ला मचाया तब तक घर के लोग उठ गए और युवक को लड़की के साथ पकड़ लिया।जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 को फोन करके पुलिस के हवाले कर दिया।किशोरी के भाई ने नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी संदीप कुमार पुत्र दुखराम निवासी भदावल कोतवाली रुदौली ने शुक्रवार की रात एक बजे हमारे घर में घुस कर अकेली सो रही हमारी बहन के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर दिया हल्ला गुल्ला मचाने पर आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।इस संबंध में पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है वही किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular