रिपोर्ट – सुधीर कुमार
थानाभवन/शामली ऋषिकुल योगपीठ एवं विश्व आरोग्य संवर्धन संस्थान द्वारा 22 मार्च 2026 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल, रफी मार्ग, नई दिल्ली में ग्लोबल समिट ऑन हाइड्रो-थेरेपी एंड अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल चिकित्सा के वैज्ञानिक, चिकित्सीय एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा एवं कार्यशालाएं आयोजित की गईं।इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में उन्नति योग सेंटर, जलालाबाद के 8 विद्यार्थियों ने सामूहिक योगासन प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित किया।उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी 8 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि सामूहिक प्रस्तुति देने वाले सभी 8 विद्यार्थियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो कि अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी।संस्थान के प्रशिक्षक योगाचार्य विशाल शर्मा ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।चयनित विद्यार्थियों में जीविका सैनी पुत्री रवींद्र सैनी, अनन्या शर्मा पुत्री विपिन (बिट्टू) शर्मा, अभिनंदन सैनी पुत्र नितिन सैनी, आरव राणा पुत्र पुष्पेंद्र कुमार, अवनीश पुत्र कँवरपाल सिंह, हार्दिक रॉय पुत्र सोनू कुमार, अर्पित कश्यप पुत्र मोनू कश्यप एवं रुद्र सैनी पुत्र रविंद्र सैनी शामिल हैं।संस्थान की ओर से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी गई।