मैनपुरी- विकासखंड घिरोर क्षेत्र के ग्राम लपगवां में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार मिश्रा व क्षेत्रीय लेखपाल शिखा द्वारा गरीब व बेसहारा लोगों को पंद्रह कंबलों का वितरण किया गया सर्दी को देखते हुए सरकार की तरफ से गरीब लोगों के लिए हर संभव मदद की जा रही है इसी को देखते हुए हर ग्राम पंचायत में कंबलों का वितरण सुनिश्चित किया गया है इसी के तहत ग्राम पंचायत लपगवां में पंद्रह गरीब बेसहारा लोगों को कंबलों का वितरण किया गया कंबल पाकर गरीब वे सहारा लोगों के चहरे पर मुस्कान देखने को मिली इस मौके पर श्यामा देवी, श्रीमती, महादेवी, फूलश्री, कृपाल सिंह, छोटेलाल, गेंदालाल, सुशील कुमार, पिंकू, अमृतलाल, आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे l