India Times 7

Homeअयोध्याग्राम पंचायत अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार करके विकासखंड परिसर में शान्तिपूर्ण...

ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार करके विकासखंड परिसर में शान्तिपूर्ण ढंग से धरना दिया

अयोध्या/ मसौधा ब्यूरो चीफ- विकास खण्ड मिल्कीपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सूरज सिंह का आरोप है कि ग्राम पंचायत पालिया मु0 कुचेरा के ग्राम प्रधान पति व उनके साथियों के द्वारा मारपीट/अभद्रता करने के विरुद्ध अभी तक FIR व गिरफ्तारी न होने के कारण दूसरे दिन भी जनपद के सभी 11 विकास खण्ड के ग्राम पंचायत/ विकास अधिकारियो ने कार्य बहिष्कार करके विकासखंड परिसर में शान्तिपूर्ण ढंग से धरना दिया। जिसमे जनपद के सभी विकास खण्डों के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा सहायक विकास अधिकारी आई0एस0बी0 भी सम्मिलित रहे। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार दूबे व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री नसीम खान ने कहा कि जब तक ग्राम प्रधान पति व उनके साथियों के विरुद्ध कार्यवाही नही होती हैं तब तक कार्य बहिष्कार व धरना अनवरत चलता रहेगा। जिला संगठन के निर्देश आज विकास खण्ड मसौधा में ग्राम पंचायत/ ग्राम विकास अधिकारियों ने आज 29 नवंबर को दूसरे दिन भी विकास खण्ड परिसर में कार्य बहिष्कार करके धरना दिया श्री संतोष पाण्डेय सहायक विकास अधिकारी आई0एस0बी0,श्री जीशान हैदर सहायक विकास अधिकारी पं0, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार दूबे, ग्राम पंचायत सचिव श्री गिरजेश तिवारी, राहुल पाण्डेय, जितेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप कुमार,शालिनी,मीनाक्षी,रुचि व शशिकला आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular