India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशग्राम गौसपुर में चोरी, चोर ले उड़े लाखो का माल महिला ने...

ग्राम गौसपुर में चोरी, चोर ले उड़े लाखो का माल महिला ने सुबह उठते ही देखी दीवार टूटी, घर का सारा सामान गायब

रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी

बदायूं (बिनावर)। थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान की पिछली दीवार काटकर घर में घुसपैठ की और लगभग 7 लाख रुपये कीमती जेवरात, नकदी व कपड़े पार कर दिए।मकान मालिक महेन्द्र पाल पुत्र केहरी लाल उस समय बदायूं शहर में थे और घर पर मौजूद उनकी पत्नी कन्यवती और परिवार के अन्य सदस्य सोए हुए थे। सुबह लगभग 5:30 बजे जब उनकी पत्नी की आंख खुली तो देखा कि कमरे का दरवाज़ा नहीं खुल रहा था। जब वह बाहर निकलीं तो पता चला कि घर की पिछली दीवार कटी हुई है और घर का कीमती सामान गायब है।चोरी गए सामान में दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी बेसर, दो मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियाँ, एक सोने की चैन, चार हाथ फुल, चार खंडुआ, दो जोड़ी बिछुए, चार जोड़ी पायल, बच्चों की कन्दनी, खडुआ, बर्तन (पीतल), महिलाओं के कपड़े तथा ₹20,000 नकद शामिल हैं। कुल मिलाकर चोर करीब 7 लाख रुपये का माल ले उड़े।महेन्द्र पाल ने इस मामले की शिकायत बिनावर थाने में दी है और अज्ञात चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular