India Times 7

Homeमैनपुरीगौशाला का गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय...

गौशाला का गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय निरीक्षण किया

बिछवा – विकासखंड सुल्तानगंज के गांव अहिरवा की गौशाला का गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय निरीक्षण किया।बुधवार को शाम गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौशाला का निरीक्षण किया साथ ही वहां गौशाला के मध से छात्र छात्राओं के लिए एक लाइब्रेरी का शुभारंभ फीता काट कर किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान कुलदीप से वार्ता करते हुए कहा कि गौशाला में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौशाला में उन्हें गंदगी भी काफी दिखाई दी। गौशाला में हरा चारा व दाना की पर्याप्त व्यवस्था थी। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान ने आयोग के सदस्य से समस्या रखते हुए कहा कि गाय के गोवर से जो खाद बनती है वह अन्य विभाग के लोग खरीदना सुनिश्चित कराएं। साथी उन्होंने बीमार गायों के लिए बने अलग-अलग कवि निरीक्षण किया साथ ही गायों को गुड़ खिलाकर उनका पूजन भी कराया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ वीडियो सुल्तानगंज सचिन एडियो बृजेश अवस्थी पूर्व विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुमित चौहान के साथ वर्तमान जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ पांडे मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा अखंड प्रताप अमन प्रताप के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular