India Times 7

Homeशामलीगुम हुआ फोन पुलिस दो घंटे में पीड़ित को सौंपा

गुम हुआ फोन पुलिस दो घंटे में पीड़ित को सौंपा

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

शामली। जलालाबाद क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर एक पिकअप ड्राइवर जलालाबाद से गुजर रहा था। किसी कार्य के लिए गाड़ी सड़क के किनारे खड़ा कर कुछ सामान खरीदने लगा। अचानक किसी कारणवश गाड़ी से उसका फोन गुम हो गया था। इसकी सूचना उसने नजदीकी पुलिस चेक पोस्ट पर दी । पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात सिपाही संदीप व दीपक ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए । सिर्फ 2 घंटे में पीड़ित का मोबाइल पीड़ित को सौंप दिया । पुलिस की कार्यवाही से सीतापुर के ड्राइवर ने पुलिस की पूरी पूरी प्रशंसा की। और जिस तरह पुलिस ने पिकअप ड्राइवर का मोबाइल चंद घंटे में ही ड्राइवर से सुपुर्द कर दिया। मोबाइल मिलते ही ड्राइवर के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। उसने पुलिस की कार्य शैली को बहुत प्रशंसा की। ट्रक ड्राइवर ने कहा अगर पुलिस को इस तरह की की कार्रवाई से जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। ड्राइवर ने कहा मैं आपका आभारी हूं। जिसके द्वारा मात्र दो घंटे में ही मोबाइल बरामद कर सुपुर्द कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular