अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- बिजली उपभोक्ताओं को गलत बिल आने से ओटीएस योजना के तहत सरचार्ज का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इससे उनका न तो बिल जमा हो पा रहा है और न ही विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी हो पा रही है। गलत बिजली बिल को लेकर उपखंड कुमारगंज के उपभोक्ता काफी परेशान है उपभोक्ताओं ने बिल सुधार के लिए कई बार प्रार्थना पत्र भी कार्यालय में दिए लेकिन विद्युत बिल में सुधार नहीं हो सका।* *कुमारगंज उपखण्ड के सभी ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर ओटीएस योजना के तहत बकाया बिल जमा करवाने के लिए विभाग द्वारा शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है शिविर के दौरान गलत बिजली बिल के उपभोक्ताओं का बिल सुधार के बजाय कनेक्शन काट दिए जा गए है जिससे उनको अंधेरे में रहना पड़ रहा है उपभोक्ताओं का यह भी कहना कि उपखण्ड अधिकारी द्वारा फोन भी नहीं उठाया जाता है ।**केस 1* *कुमारगंज निवासी राजेश कुमार ने बताया कि चार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी बिल में सुधार नहीं हुआ। मेरा बिल चार लाख से अधिक हो गया है मुझे ओटीएस का लाभ नहीं मिल पा रहा है।**केस 2**कटैया निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि मेरा कनेक्शन पर बिल ज्यादा आने से दिक्कत बनी हुई है। मै हर माह बिल का भुगतान कर रहा था गलत बिल सही करने के लिए शिकायत किया लेकिन बिल सुधार न होने से ओटीएस सरचार्ज का लाभ नहीं मिल पा रहा है।**केस 3**जगन्नाथपुर निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि मेरा बिल दस हजार था अचानक मेरा बिल नब्बे हजार से अधिक हो गया है सुधार के लिए उपखंड में प्रार्थनापत्र दिया लेकिन बिल में सुधार नहीं हो पाया जिससे ओटीएस का लाभ नहीं मिल रहा है।
केस 4कुमारगंज निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि मेरा अचानक अधिक बिल आ जाने से बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा है बिल सुधार के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन बिल का सुधार नहीं हुआ जिससे ओटीएस का लाभ नहीं मिल रहा है।**अधिशाषी अभियंता मिल्कीपुर विनोद कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के गलत बिल को सुधार के लिए सभी एसडीओ को निर्देशित किया गया है अगर कुमारगंज उपखण्ड में बिल सुधार नहीं हो रहा है जांच कराकर कार्यवाही उनके खिलाफ की जाएगी।