India Times 7

Homeशाहजहांपुरगर्रा तीन में तीन बच्चे डूबे

गर्रा तीन में तीन बच्चे डूबे

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । महानगर के ककरा मोहल्ले में नजदीक बह रही गर्रा नदी में तीन बच्चे एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूब गए । ज्ञातव्य है यह घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी का दस वर्षीय शाहरूख अपने भाई और दोस्तों के साथ ककरा कला स्थित गर्रा नदी गया था ।।नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में शाहरूख डूबने लगा । उसे डूबता देख बचाने के लिए 12 वर्षीय अख्लाक भी नदी मे कूद गया । फिर एक और बच्चा भी उन्हें बचाने के प्रयास में डूब गया । भाई ने तुरंत परिजनों को सूचना देकर बुला लिया । परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि पुलिस देर से पहुँच पाई । उनके पास न गोताखोर थे, न बचाव का कोई साधन । पुलिस सिर्फ मौका मुआईना कर वापस चली गई । अंधेरा घिरने पर पुलिस बोली कि अब सुबह तलाशेगें । एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीमें बच्चों की तलाश कर रही हैं एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है उसके आने के बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया जाएगा । परिजन रात भर नदी किनारे बैठकर अपने बच्चों का इंतजार करते रहे । तीनों नदी में डूबे बच्चों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular