India Times 7

Homeअयोध्यागम्भीर बीमारी के चलते वरिष्ठ पत्रकार का हुआ निधन

गम्भीर बीमारी के चलते वरिष्ठ पत्रकार का हुआ निधन

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

पत्रकारों एवं क्षेत्र में शोक की लहर

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील व विकासखंड क्षेत्र के पातूपुर दोहरी मजरा निवासी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ईकाई बीकापुर तहसील अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा 54 वर्ष का बुधवार दोपहर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वाल खराब होने के चलते वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ से उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बुधवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक हलकों में भी गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। अशोक वर्मा अपने सरल स्वभाव, निष्पक्ष लेखनी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। करीब दो दशक से लेखन क्षेत्र से जुड़े हुए थे। कई पत्र पत्रिकाओं में उन्होंने लेखन का कार्य किया है। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर तहसील क्षेत्र के तमाम पत्रकारों प्रधान संघ, बीडीसी संघ, जनप्रतिनिधियों और लोगों द्वारा गहरी शोक संवेदना जताई गई है।*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular