बीकापुर /अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- लखीमपुर खीरी से मजदूरी गन्ना की छिलाई करने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आया मजदूर गांव से 15 वर्षीय किशोरी को अपने साथ भगा ले गया। लापता किशोरी के मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मताबिक लखीमपुर खीरी से कुछ मजदूर उनके गांव में गन्ने की कटाई मजदूरी करने आए थे। इसी दौरान 6 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे लखीमपुर खीरी निवासी आरोपी रामनिवास पासी उनके 15 वर्षीय पुत्री को कहीं लेकर चला गया है काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल रहा है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया की आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके तलाश की जा रही है।
गन्ने की छिलाई करने आया मजदूर किशोरी को लेकर हुआ फरार
RELATED ARTICLES