खेल से सद्भावना बढ़ती है और खेल से एक टीम बनाकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है
रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
मनौना | मंनौना मे चल रहे मनोना कप सीजन 6 के सुपर नॉकआउट मुकाबले में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। पहली पारी मे श्रृद्धाजपुर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए।
टीम की ओर से आश मोहद ने 29 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शाज़ेब ने 9 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए।
बही दूसरी पारी लक्ष्य का पीछा करते हुए हनुमान राइडर्स चंदौसी ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बृजेश सिंह ने 28 गेंदों पर नाबाद 101 रन की विस्फोटक पारी खेली। मुख्य अतिथि द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अवधेश यादव पत्रकारों के साथ रहे. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक विकास और मानसिक विकास दोनों होते है. खेल से सद्भावना बढ़ती है और खेल से एक टीम बनाकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. आचार्य सुधीर परशुराम वर्मा बबलू सागर सूरज सागर शहंशाह अर्जुन दिवाकर अन्य पत्रकार उनके साथ मौजूद रहे, मैच के दौरान कमेटी आयोजक
अंकित गोस्वामी, राजकमल चौहान, प्रद्युमन शंखधार, आशीष पाठक एवं हेमंत सिंह राहुल सिंह मौजूद रहे।