रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । थाना कांट के जमौर में सोहनलाल (24) ने खाली मकान में फांसी लगाकर जान दे दी । सोहनलाल की शादी एक साल पहले पीलीभीत के बीसलपुर में हुई थी । उनकी पत्नी सरिता एक सप्ताह से मायके में थी । सोहनलाल तीन दिन पहले अपनी ससुराल गए थे और शनिवार की शाम को वापस लौटे थे । परिवार एक अलग मकान में रहता था, जबकि सोहनलाल का मकान खाली रहता था । रविवार सुबह उन्होंने इसी खाली मकान में अंगौछे से फांसी लगा ली । कुछ देर बाद उनकी मां कलावती जब मकान में पहुँची ,तो उन्हें शव फंदे पर लटका मिला ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पोस्टमार्टम हाउस पर पहुँची पत्नी ने बताया कि तीन दिन पहले सोहन उनके घर आए थे । उन्होंने कहा था कि दो तीन दिन में वापस आकर ले जाएंगे । पत्नी ने किसी विवाद से इनकार किया है परिजनों का भी कहना है कि किसी से कोई रंजिश नहीं थी ।