मोनी सैनी की खास रिपोर्ट
रुड़की। खानपुर विधानसभा में विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जारी बयानबाजी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।इसी बीच सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता कर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मुकाबला बैलेट से होना चाहिए और सभी को विकास की राजनीति पर ध्यान देना चाहिए। प्रशासन से भी माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है।