India Times 7

Homeअयोध्याक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, फतेहगंज में एक दिवसीय रोजगार मेले का...

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, फतेहगंज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या –क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, अयोध्या में दिनांक 26 दिसम्बर, को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, फतेहगंज अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी प्रतिष्ठित कंपनियां वैष्णवी इंटीग्रेटेड सर्विसेज, पुखराज हेल्थ केयर, ब्राइट फ्यूचर आदि प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, एवं आई0टी0आई0, डिप्लोमा है, प्रतिभाग कर सकते है। ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in एवं ncs.gov.in पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उक्त दिनांक को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, फतेहगंज अयोध्या में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या ने दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular