India Times 7

Homeमेरठक्षेत्राधिकारीने थाना का निरीक्षण किया गया

क्षेत्राधिकारीने थाना का निरीक्षण किया गया

रिपोर्टर योगेंद्र कुमार

मेरठ क्षेत्राधिकारी सरधना द्वारा थाना सरूरपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना बैरिक, मेस, मालखाना एवं मिशन शक्ति केंद्र का गहन अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त थाने में रखे अभिलेखों की समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार, प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सरधना ने थाना परिसर में व्यवस्था, सुरक्षा एवं सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए थाना अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए। निरीक्षण समाप्ति पर उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular