-शाहजहाँपुर रिपोट अशोक कुमार – जिले के फरुखाबाद जलालाबाद हाइवे पर रात में कोहरे के चलते ट्रक और डिजायर कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई । हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई । दो की हालत गंभीर है जिन्हें बरेली मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है सभी कार सवार देर रात शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी अल्हागंज थाना के कटेली/कटियूली गांव के गुजरात ढाबा के पास हादसा हो गया । भिड़न्त इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से डैमेज हो गई । सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया । मरने वालों की पहचान अल्हागंज क्षेत्र के गोरा गांव निवासी राहुल, आकाश, विनय और गोपाल के रूप में हुई है घायल मोहित निवासी गोरा और रजत निवासी ढिंगरी गांव के रहने वाले हैं ।