India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकॉलेज टॉप करने पर पूर्वी शाक्य को किया सम्मानित

कॉलेज टॉप करने पर पूर्वी शाक्य को किया सम्मानित

संवाददाता भूदेव सिंह प्रेमी

बिल्सी – तहसील क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी राजेश शाक्य की पुत्री पूर्वी शाक्य ने 89.16 अंक प्राप्त कर रामप्रसाद मेमोरियल गौतम बुद्ध इण्टर कालेज हैदलपुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है।पूर्वी को रिश्तेदार और मिलने वाले लोग लगातार फोन करके बधाई दे रहे हैं।इसी क्रम में देर शाम को विद्यालय टॉपर्स पूर्वी शाक्य को लोकगायक धनंजय कुशवाह चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य जेपी शाक्य राकेश शाक्य वेदपाल मौर्य रामनिवास शाक्य धर्मवीर शाक्य ने हैदलपुर पहुंचकर पंचशील पटका एवं भगवान बुद्ध डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर देकर बधाई दी। चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने मेधावी छात्र पूर्वी को आगामी क्लास में और अच्छा प्रदर्श करने को लेकर संवाद किया पूर्वी के साथ अन्य छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से न केवल भविष्य संवर सकता है बल्कि परिवार के लिए भी रचनात्मक योगदान दे सकते हैं।जब कोई छात्रा या छात्र लग्न मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल कर समाज सेवा के साथ राष्ट निर्माण में अच्छा योगदान देकर समाज एवं परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। मौर्य कोचिंग सेंटर बरेली के निदेशक इं.अ.रामकिशन मौर्य ने फोन कॉल के माध्यम से आगामी परीक्षा एवं कंपटीशन की तैयारी को लेकर पूर्वी को टिप्स दिए पूर्वी का कहना है कि सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हूं। इस मौके पर हरवीर सिंह कैलाश शाक्य रामगोपाल शाक्य अनिल कुमार लीलाधर मौर्य तारासिंह मौर्य अशोक शाक्य राघव नन्हें शाक्य इत्यादि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular